फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crossing the sewer drain carrying the children on their shoulders, then they would have been lucky

Fatehpur News: कंधे में लादकर बच्चों को सीवर का नाला करते पार, तब नसीब होता निवाला

Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Crossing the sewer drain carrying the children on their shoulders, then they would have been lucky
फोटो-31-सीवर के पानी में घुसकर निकलते बच्चे व किसान। संवाद
विज्ञापन

फोटो-32आर-कुछ इस तरह से निकलने को मजबूर हैं किसान। संवाद

- गंदे पानी में जान जोखिम डालकर खेतों तक पहुंचते किसान
- आजादी के बाद भी नहीं बन सका पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर/हसवा। कंधे में बेटों को बैठाकर गंदे नाले में घुसकर खेतों तक पहुंचना और फसल काटकर फिर से उसी नाले में घुसकर घर लौटना किसानों की नियति बन गई है। संक्रमण के डर से बेखबर पिता बच्चों के निवालों के लिए रोज हालातों से लड़ते हैं। आजादी के इतने साल गुजरने के बाद भी किसानों के लिए एक पुल नहीं नसीब हो सका है।
विकास खंड हसवा के बिलंदा अतरहा मार्ग के किनारे गांव बुधइयापुर के बगल से एक गंदा नाला निकलता है। मलवां से निकलने वाला नाला गांव मिचकी के आगे निकलता है। इस नाले से पूरे शहर के सीवर का पानी निकलता है। जिस गंदे पानी के पास लोग खड़े होना पसंद नहीं करते हैं, उसी पानी से सैकड़ों किसान दिन में कई बार निकलने को मजबूर हैं। दरअसल, किसानों के खेत नाले के उस पार गांव चकमुगल और मदारीपुर हैं। उसी नाले से गुजरकर खेतों तक पहुंचना मजबूरी बन गई है। वहां दिन भर काम करके शाम को उसी रास्ते से घर लौटते हैं। यहां पर नाले के ऊपर पुल बनने से अतरहा, एकारी, बिलंदा, और चकमुगल चार गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। अभी किसानों को नाला के चक्कर में हाईवे होकर 12 किलोमीटर घूम कर सामान अपने घर पहुंचाने के मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसान सीताराम पाल, देवराज पाल, रामप्रसाद, पारस मौर्य, भोला मौर्य, शिवपूजन पाल समेत अन्य ने कहा कि इस पुल के निर्माण से किसानों की दशकों की समस्या खत्म हो जाएगी। इस सीवर नाले में घुसने से अनेकों बीमारियों का ग्रामीण शिकार भी होते हैं। इसके बावजूद इसमें घुसकर आना-जाना मजबूरी बन गई है। कुछ बच्चे तो खुजली, दाने की बीमारी से जूझ रहे हैं। यहां पर नाले के ऊपर पुल निर्माण के लिए एकारी ग्राम प्रधान मंजू साहू ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया था। गुरुवार को जेई ड्रेनेज आशीष केसरवानी मौके पर जाकर स्थित को देखा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट----
समस्या को लेकर ड्रेनेज विभाग को पत्र भेजा गया है । जेई मौके पर जाकर रिपोर्ट भेजेंगे । जिसके आधार पर आगे की रूपरेखा तय होगी। समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
श्रुति, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed