फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crossing the road from Murthi tola to encroachment campaign

पत्थरकटा से मुराइन टोला की ओर बढ़ा अतिक्रमण अभियान

Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crossing the road from Murthi tola to encroachment campaign
enchrochemetn drive - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 अतिक्रमण अभियान के तहत नगर पालिका की जेसीबी बुधवार को पत्थरकटा से मुराइन टोला मार्ग पहुंची। एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी और सीओ कपिलदेव मिश्र की अगुवाई में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। पत्थरकटा चौराहे पर स्थित कई दुकानों को पालिका की जेसीबी ने ढहा दिया।  
विज्ञापन

मानक के मुताबिक पत्थरकटा चौराहे पर सोलह मीटर और इसके बाद आगे मुराइन टोला की तरफ चौदह मीटर के मानक पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान में पत्थरकटा चौराहे पर स्थित आधा दर्जन से अधिक दुकानों को ढ़हा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि इस मार्ग में पहले ही स्थानीय लोगों को मानक बता दिया गया था और चिन्ह भी लगा दिए गए थे। मगर लोगों ने मानक पर अतिक्रमण खुद नहीं हटाया। जिससे जेसीबी लगाकर अवैध अतिक्रमण ढ़हा दिया गया। गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार के तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने कुएं की जगत तोडक़र वहां का अतिक्रमण हटा दिया। तहसीलदार ने बताया कि 2015 में हाईकोर्ट का आदेश आया था। जिसमें गांव के रास्ते को रोकने वाली निष्प्रयोज्य कुएं की जगत को हटाने के आदेश दिए गए थे। यह प्रकरण दो दिन पूर्व ही संज्ञान में आया, जिसके बाद हाईकोर्ट का अनुपालन करते हुए अतिक्रमण हटा दिया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed