{"_id":"6ae4ee13ba27df81410c8bc6","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-truck-on-highway-friend-critical-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165439-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर
विज्ञापन
फाइल फोटो-01-आदित्य गुप्ता। स्रोत परिजन
बहुआ/ ललौली (फतेहपुर)। ढाबे पर खाना खाने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी गाजीपुर ले गए। यहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव निवासी सज्जन गुप्ता का पुत्र आदित्य गुप्ता (20) बृहस्पतिवार रात करीब 11:50 बजे दोस्त कोर्राकनक के भुलिया डेरा गांव निवासी जयकरन निषाद (22) के साथ बाइक से ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। दोनों ललौली से बंधवा की ओर जा रहे थे।
बांदा-कानपुर हाईवे पर ललौली शराब ठेके के पास बंधवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी गाजीपुर ले गए। यहां डॉक्टर ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर घायल जयकरन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सज्जन गुप्ता ने अज्ञात ट्रक और उसके चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि ट्रक और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।