{"_id":"6ae4ef2ce1911edddf091ff3","slug":"traders-objected-to-the-proposal-to-set-up-the-fireworks-market-at-two-places-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165495-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आतिशबाजी मंडी को दो जगहों लगाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आतिशबाजी मंडी को दो जगहों लगाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
फतेहपुर। दीपावली पर छह से आठ नवंबर तक लगने वाली अस्थायी आतिशबाजी मंडी को लेकर व्यापारियों ने सभी दुकानें एक ही स्थान पर लगवाने की मांग की है। इस संबंध में व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। वहीं अग्निशमन विभाग सुरक्षा के मद्देनजर दो स्थानों पर मंडी लगाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
व्यापारियों के मुताबिक, अयोध्या कुटी और एमजी कॉलेज शांतिनगर में मंडी लगाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने अयोध्या कुटी में संकरा रास्ता होने के कारण यहां मंडी लगाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भीड़ बढ़ने पर आम लोगों के साथ ही अग्निशमन वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होगी।
इससे व्यापार प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा भी बना रहेगा। व्यापारियों ने बताया कि पिछले वर्ष आग लगने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था और कई लोग कर्ज में डूब गए थे। अब नुकसान की भरपाई की उम्मीद में वे फिर दुकानें लगाना चाहते हैं। ऐसे में मंडी एक ही स्थान पर एमजी कॉलेज या मदारिपुर एयरपोर्ट ग्राउंड में लगवाई जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में सुधीर कुमार, दीपक कश्यप, गौरव, फूलचंद्र, अमित कुमार, दिनेश कुमार, वेद मिश्रा, मसाराम अली, आकाश कुमार और पंकज कुमार सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे। सीएफओ जसबीर सिंह ने बताया कि आतिशबाजी मंडी के लिए स्थान का चिह्नांकन किया जा रहा है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।