{"_id":"6ae4ee88b58e6e67ca0f79fd","slug":"man-who-broke-teenagers-head-over-rs-10-dispute-gets-five-years-imprisonment-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165488-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 10 रुपये के विवाद में किशोर का सिर फोड़ने वाले को पांच साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 10 रुपये के विवाद में किशोर का सिर फोड़ने वाले को पांच साल की कैद
विज्ञापन
फतेहपुर। 10 रुपये के लेनदेन के विवाद में किशोर का सिर डंडे से फोड़ने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायालय कोर्ट-2 की न्यायाधीश पूजा विश्वकर्मा की अदालत ने दोषी को पांच साल की कैद और 13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बिलारी गांव की है। गांव के निवासी वादी आमोद कुमार अवस्थी के मुताबिक, 13 सितंबर 2014 की शाम करीब 6:30 बजे प्राइमरी स्कूल के पास 10 रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के नीरज कुमार प्रजापति ने उनके बेटे अनुज कुमार को डंडों से पीट दिया था। हमले में बेटे का सिर फट गया और उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
मेडिकल रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटी होने की पुष्टि हुई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान कुल आठ गवाह पेश हुए। घायल किशोर की गवाही मामले में अहम साबित हुई। शुक्रवार को अंतिम सुनवाई के बाद अदालत ने सजा सुनाई।