फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crores spent, still water is not reaching homes

Fatehpur News: करोड़ों खर्च फिर भी घरों में नहीं पहुंच रहा पानी

Tue, 12 Sep 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Crores spent, still water is not reaching homes
फतेहपुर। भिटौरा ब्लाक की ग्राम पंचायत मलाका में हर घर जल योजना के तहत करोड़ों रुपये तो खर्च कर दिए लेकिन निर्माण में गड़बड़ी के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। सोमवार को ग्राम प्रधान शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर जलनिगम के कामकाज पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

प्रधान शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गांव में बिछाई गई वाटर लाइन में जगह-जगह लीकेज हैं, जिससे घरों में पहुंचने वाला पानी सड़कों पर भर रहा है। जलभराव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। गांव के 20 प्रतिशत घरों में अभी तक कनेक्शन ही नहीं हैं। जिन घरों में कनेक्शन हैं, वहां भी पानी नहीं पहुंच रहा। वाटर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत भी अभी तक नहीं कराई गई। योजना संचालन के लिए खरीदे गए जनरेटर का अभी तक नलकूप से कनेक्शन ही नहीं जोड़ा गया। ऐसे में योजना का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा है। इस मौके पर अशोक कुमार, रामकरन, मनोज कुमार, नीरज, संजय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed