फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man shot in land disputes, recruitment

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, भर्ती

Sat, 27 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 27 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Young man shot in land disputes, recruitment
जिला अस्पताल में भर्ती घायल चेतराम। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस वर्दी पहनकर आई एक महिला ने गुरुवार रात चेतराम को गोली मार दी। गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई। चीख-पुकार होने पर आरोपी भाग निकले। चेतराम को गोली पैर में लगी। जिस महिला पर आरोप है वह गांव के रिश्ते में चेतराम की दादी लगती है। हमले के वक्त महिला के साथ तीन और लोग थे। इनका पट्टे की जमीन को लेकर पुराना विवाद है। गांव के पूर्व प्रधान नीरज सिंह ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वर्दी में बैच व फीते की पुष्टि होने पर यह धारा भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


घटना गाजीपुर थानाक्षेत्र के जुकरा गांव की है। चेतराम(25) गांव निवासी छत्रपाल का बेटा है। छत्रपाल ने बताया कि उन्हें घर के सामने बीस साल पहले पट्टे की जमीन मिली थी। उस जमीन का उसकी चाची शिरोमणि देवी से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। वह जमीन पर दो माह पहले निर्माण करा रहे थे। दूसरे पक्ष ने एतराज जताया था।
विज्ञापन


तब राजस्व कर्मियों और पुलिस ने मामले का निस्तारण कराया था और पट्टे की जमीन होने के नाते वह जमीन उसे ही मिल गई थी। कुछ दिन से उसी जमीन पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया है। छत्रपाल ने बताया कि इसी खुन्नस में चाची शिरोमणि देवी, अरविंद शुक्ला, मनीष कुमार, शिवदत्त त्रिपाठी तमंचों से लैस होकर घर पहुंचे। उसका बेटा चेतराम घर के बाहर सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चाची ने बेटे से पीने के लिए पानी मांगा। बेटा भीतर से पानी लेकर आया तो बेटे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आवाज सुनकर वे लोग बाहर निकले। चाची शिरोमणि देवी पुलिस की वर्दी पहने थी। शोर शराबे पर सारे आरोपी फरार हो गए। एसओ अभय नारायण तिवारी ने बताया कि हत्या के प्रयास और हरिजन एक्ट की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जुकरा गांव में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। घटना के पीछे यह भी वजह पुलिस मान रही है। दोनों पक्षों के विवाद को पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर जाकर हल करा दिया था। जिसके बाद मामला शांत हो गया था। विवाद को तूल देने के पीछे गांव की गुटबाजी है। दोनों पक्ष के लोग अलग-अलग गुटों के संपर्क में रहते हैं। यह भी बड़ा कारण माना जा रहा है।


एक माह पहले पूर्व प्रधान व प्रधान पक्ष के  लोगों पर छेड़खानी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। यह घटना भी उससे जोड़कर मानी जा रही है। वहीं गांव के एक पक्ष का कहना रहा कि रात को त्योहार की वजह से लोगों की चहलकदमी रही है। गोलीकांड छेड़खानी को लेकर भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed