{"_id":"570405644f1c1b2833c813f5","slug":"with-foreign-currency-were-seized-fireworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी करेंसी के साथ बरामद हुए असलहे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी करेंसी के साथ बरामद हुए असलहे
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
वह कमरा जहां से बरामद हुई विदेशी करेंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद पुलिस ने ठकुरन गली के एक घर से विदेशी करेंसी, नकली नोटों की गड्डी व असलहों का जखीरा बरामद किया है। पकड़ा गया युवक एक पुलिस चौकी में फालोवर का काम कर चुका है। उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इसके तार देश व देश के बाहर तक हो सकते हैं। पुलिस को इसके ठिकाने से भारी मात्रा में अश्लील सीडी भी मिली है।
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महोलिया निवासी दयाशंकर का बेटा रामशरण कस्बा जहानाबाद के ठकुरन गली में रहता था। यहां इसने करीब एक दशक पहले एक मकान खरीद लिया था। काफी समय यह घाटमपुर के कुंआखेड़ा पुलिस चौकी में फालोवर भी रहा। मंगलवार को जब पुलिस ने इसे पकड़ा तो यह बाइक से घाटमपुर की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ पीछा कर थाने से तीन किलोमीटर की दूरी पर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर उसके पास एक दर्जन मोबाइल सेट बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ठकुरन गली घर में छापा मारा तो वहां से विदेशी करेंसी, 500 व 100 रुपये के नकली नोटों की गड्डी, 315 बोर के चार तमंचे, 30 कारतूस, 12 बोर के दो तमंचे, पांच चाकू, आठ मोहरें, पुलिस कैप, अश्लील सीडी समेत कई सामान मिले हैं। रामशरण को गुप्त स्थान पर रखकर सीओ आरके वर्मा, थानाध्यक्ष जहानाबाद पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। सीओ का कहना है कि रामशरण के संपर्क सूत्र, फैला हुआ जाल और काफी चीजें तलाशनी हैं। और गिरफ्तारी व बरामदगी होने पर खुलासा किया जाएगा।