फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   With a friend, the other was killed

एक दोस्त का साथ, दूसरे का कराया कत्ल

Sun, 12 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
With a friend, the other was killed
रिजवान हत्याकांड में पुलिस ने जेल भेजे हत्यारोपी दाएं से लक्ष्मी व लाची - फोटो : Amar ujala
 ललौली के रिजवान हत्याकांड में दोस्त से दगाबाजी कर कत्ल कराने का मामला सामने आया है। एक शख्स ने एक दोस्त से दगाबाजी की तो दूसरे का साथ देकर कत्ल करा दिया। यह शख्स कोई और नहीं रिजवान और भूपेंद्र दोनों का खास दोस्त लक्ष्मी था। पुलिस ने शनिवार को लाची और लक्ष्मी को भी जेल भेज दिया। अब छह आरोपी बचे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 
सिधांव गांव निवासी हसमत अली के बेटे रिजवान के 30 जनवरी को लापता होने के बाद उसका शव दस दिन बाद एक कुएं से मिला था। इसमें गांव के घनश्याम और उसके पुत्रों राजू, आनंद, नाती भूपेंद्र, चुनका यादव, मुन्नीलाल, लाची, लक्ष्मी को नामजद किया गया था। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि  लाची और लक्ष्मी को सिधांव मोड़ से शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने पूछताछ में बताया है कि आनंद की बेटी व भूपेंद्र की रिश्ते में ममेरी बहन को गांव का इरशाद एक साल पहले ले गया था। इसमें आनंद ने इरशाद, उसके चचेरे भाई रिजवान व पीरू और पीर मोहम्मद पर एफआईआर की थी। इरशाद ने बाद में कोर्ट मैरिज कर ली थी और मुंबई चला गया था। रिजवान भी मुंबई में रहता था।
विज्ञापन


आनंद और अन्य लोगों को शक था कि घटना में  रिजवान की भी भूमिका है। एसओ के अनुसार, लक्ष्मी ने बताया कि उसकी रिजवान से भी छनती थी। भूपेंद्र को ये बात पता थी। उसने कई बार लक्ष्मी से रिजवान को लाने को कहा था। एक दिन उसे भूपेंद्र ने शराब पिलाई और बहकाया। 30 जनवरी की सुबह वह लाची के साथ बाइक लेकर रिजवान के पास पहुंचा और घुमाया फिराया, शराब भी पिलाई। देर शाम तक रिजवान को रोकने के लिए घर में सीडी भी देखी। बाद में गुटखा खिलाने के बहाने रिजवान को लेकर दोनों हाईवे की ओर निकल गए थे। दूसरी बाइक पर भूपेंद्र, चुनका यादव, मुन्नीलाल इनका इंतजार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कबूला है कि चकपैगंबपुर गांव के एक खेत में भूपेंद्र ने कुल्हाड़ी के पीछे के हिस्से से रिजवान के सिर पर हमला किया। उसकी मौत के बाद भी कई वार करते रहे। शव को रस्सी से पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। उन लोगों ने सोचा था जब लाश ही नहीं मिलेगी तो वे कैसे पकड़े जाएंगे। कुएं में पानी भरे होने से लाश फूल जाने के बाद उतरा आई थी।  एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों आरोपी हत्याकांड में शामिल थे। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed