फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncontrollable truck crushes father-son, father's death

बेकाबू ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत

Thu, 08 Feb 2018 12:10 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Thu, 08 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushes father-son, father's death
जिला अस्पताल में घायल छात्र को भर्ती कराने ले जाते परिजन - फोटो : amarujala

विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर। बेटे को परीक्षा दिलाकर बाइक से लौट रहे पिता को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के जुकरा गांव निवासी अनुपम सिंह (45) अपने बेटे अनुराग सिंह (14) को बहुआ इंटर कालेज हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने आए थे।

परीक्षा छूटने पर बेटे को लेकर गांव जा रहे थे। बांदा-टाडा हाईवे पर ललौली थाने के मुत्तौर स्थित पेट्रोल पंप से उसने बाइक में तेल भराया। इसके बाद जैसे ही दोनों पेट्रोल पंप से हाईवे पर पहुंचे, बांदा की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। बाइक चालक अनुपम की ट्रक से कुचल कर मौके पर मौत हो गई। अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ने घायल छात्र को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घटना की सूचना पर बहुआ चेयरमैन राजेश सिंह गौतम व परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अनुपम सिंह किसान थे। वह खेती करके परिवार का जीवनयापन करते थे। वह संतोष सिंह, प्रभाकर, प्रदीप से बड़े भाई थे। पत्नी पूनम खबर से बदहवास हो गई। उनके दो बेटे अनुपम और आकाश व एक बेटी भावना उर्फ निक्की है। एसओ श्रवण सिंह ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। ट्रक से चालक का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed