{"_id":"5a3c03474f1c1bca678c2e1a","slug":"two-killed-including-bike-rider-from-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की धुंध में गुरुवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में सांसे थम गईं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर में कोहरे की धुंध में गुरुवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में सांसे थम गईं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से पुलिस को रोक दिया। इससे नोकझोंक भी हुई और बाद में शवों को अंतिम संस्कार के लिए लेकर परिजन चले गए।
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के देवराजपुर गांव निवासी रामदुलारे पासवान का बेटा महेश (30) भाभी राधा देवी को थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित मायके छोड़कर घर लौट रहा था। रास्ते में ऐमदपुर निवासी मेहंदी हसन (60) प्रेमनगर तक जाने के लिए उसकी बाइक पर बैठ गए। आरामपुर बसई मोड़ के पास चौकी चौराहे की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों उछलकर सड़क पर गिरे और ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन
चीख सुन राहगीर मौके पर पहुंचे। दोनों को तड़पते देखकर ट्रैक्टर चालक ने थाने जाकर सूचना दी। पुलिस बोलेरो से दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची। यहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। महेश के पिता ने बताया कि उनका बेटा तीसरे नंबर का था। उससे बड़े चंदन लाल, बांकेलाल हैं। बेटे की चार साल पहले मंजू देवी के साथ शादी हुई थी। उसका दो साल का बेटा आर्यन है। महेश खेती में हाथ बंटाता था और बीए फाइनल की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
उधर, मेहंदी हसन के बेटे नियाज ने बताया कि उसका दूसरा मकान प्रेमनगर कस्बे में बना है। कस्बे के मकान की देखरेख के लिए पिताजी जा रहे थे। हादसे की सूचना पर दोनों परिवार के सदस्य और रिश्तेदार थाने पहुंच गए। लोगों की पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने की बात पर नोकझाेंक हुई। क्षेत्रीय नेताओं की पैरवी के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों के सुपुर्द किया। एसओ विजय राय ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं कराई है।