फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two house arrest including farm house owner

हत्याकांड में फार्म हाउस मालिक समेत दो गिरफ्तार

Wed, 16 May 2018 10:58 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 16 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two house arrest including farm house owner
पुलिस लाइन में हत्यारोपी - फोटो : amarujala
फतेहपुर।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के सूरज हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार और बोलेरो बरामद कर ली है।
धाता थाना क्षेत्र के भेदपुर रजबहे के पास 20 अप्रैल को एक युवक का रक्तरंजित शव मिला था। जिसकी पहचान 14 मई को धाता के परसिद्धपुर गांव निवासी भइयालाल उर्फ आल्हा ने फोटो से बेटे सूरज पासवान के रूप में की थी। पुलिस लाइन में एसपी राहुल राज ने बताया कि खखरेरू थाने के रक्षपालपुर स्थित अशोक के सूअर फार्म में सूरज नौकरी करता था। वह 19 अप्रैल को लापता हो गया था। सूरज की गुमशुदगी रिपोर्ट उसके भाई सुंदर लाल ने खखरेरू थाने में 22 अप्रैल को दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि कौशांबी जिले के महेवाघाट थाने के लौंगाव निवासी अखिलेश त्रिपाठी उर्फ पिंटू का सूअर फार्म है। पहले सूरज उसी फार्म में काम करता था। बाद में अशोक के फार्म में आ गया था। अखिलेश के फार्म में इलाहाबाद धूमनगंज थाने के गढ़वा निवासी अर्जुन कुमार उर्फ क्रांतिवीर काम करता है। वह पहले अशोक के सूअर फार्म में काम करता था। बेटे से अशोक पर सात हजार रुपये बकाया का आरोप लगाया था। पुलिस ने अर्जुन को मंगलवार को धाता के अढ़ौली के पास गिरफ्तार किया। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसने सूरज के साथ 19 अप्रैल को अशोक के फार्म में शराब पी थी। फार्म की सूअर को मारने की योजना बनाई। सूरज ने विरोध किया और वह खाना बनाने को आटा गूथने लगा। उसने गुस्से में लोहे की रॉड से उसके सिर में प्रहार किया। मरणासन्न हो जाने पर अंदर घसीट ले गया। उसका शरीर हरकत में आया। तभी कुल्हाड़ी से सूरज की गर्दन में प्रहार किया। घटना की मालिक अखिलेश को खबर दी। मालिक ने अपने रक्षपालपुर गांव के साथी बल्लू उर्फ प्रदीप को सूचना दी। बल्लू ने हत्या होने की पुष्टि की। अखिलेश अपनी बोलेरो से चालक शिवबाबू उर्फ सीओ के साथ फार्म पहुंचा। बोलेरो में सूरज का शव रखवाया। चालक और अर्जुन शव लेकर धाता रोड की तरफ चले गए। पीछे से बल्लू की बाइक से अखिलेश पहुंचा। बोलेरो से शव को भेदपुर रजबहे के पास फेंककर फरार हो गए। अखिलेश ने अर्जुन को चार हजार रुपये भाग जाने के लिए मौके पर दिए थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बल्लू और बोलेरो चालक फरार हैं। हत्यारोपी अर्जुन से लोहे की राड, कुल्हाड़ी बरामद की गई है। हत्या में शामिल अखिलेश भी अशोक के सूअर फार्म से व्यवसायिक रंजिश रखता था। तभी उसने नौकर अर्जुन का सहयोग किया। हत्याकांड के खुलासे में धाता थानेदार सुभाष यादव, खखरेरू थानेदार सच्चिदानंद त्रिपाठी व टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed