{"_id":"4031ada6876f94e59f6e08d28f2ca218","slug":"two-brothers-were-arrested-accused-of-rap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी दो सगे भाई दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपी दो सगे भाई दबोचे गए
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद महिला को जान से मारने की नीयत से कुएं में फेंक देने के
आरोपी भाइयों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया
है।
बता दें कि पीड़िता का पति पंजाब में फैक्ट्री कर्मी है। उसने गांव के ही विजयकरन और राजकरन की मां के खाते में पत्नी के लिए दो माह पहले रु पये भेजे थे। फैक्ट्री कर्मी की पत्नी रुपये मांगने गई थी।
इस बात पर 11 नवंबर को विवाद हो गया था। इसके बाद दो दिसंबर को महिला के साथ सगे भाइयों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फिर मारने की नीयत से उसे कुएं में फेंक दिया था।
कराहने पर ग्रामीणों ने कुएं से महिला को बाहर निकाला था। इसके बाद उसे कानपुर में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने सात दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि महिला की हालत में सुधार आने के बाद कोर्ट में बयान कराए गए थे।
बयानों के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों को शनिवार को हाईवे से गिरफ्तार किया गया और जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।