फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case of dowry harassment and forced abortion registered against 9 people, including the husband; two sisters also assaulted

Noida News: पति समेत 9 लोगों पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात का केस दर्ज, दो सगी बहनों से मारपीट

Sat, 17 Oct 2026 06:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Case of dowry harassment and forced abortion registered against 9 people, including the husband; two sisters also assaulted
विदाई के वक्त से ही शुरू हो गई थी प्रताड़ना
विज्ञापन

गर्भपात कराने के लिए पेट पर लात-घूंसे मारने और रसोई में गैस खुला छोड़ने का गंभीर आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी गांव तिलपता निवासी विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज मांगने, मारपीट, गर्भपात कराने के आरोप में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पति लक्ष्य डेढ़ा, देवर रोहन, ससुर जयवीर, सास शशि, मामा-ससुर जितेंद्र भाटी, मामी-सास बबीता समेत नौ लोग नामजद हैं। तीन-चार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

तहरीर के अनुसार रिया की शादी 2 मार्च 2025 को दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में रहने वाले लक्ष्य डेढ़ा से हुई थी। उसकी छोटी बहन पायल की शादी भी उसी परिवार में रोहन के साथ हुई। पिता ने करीब 50 लाख रुपये खर्च किए। जिसमें 11 लाख रुपये नकद, एक ब्रेजा कार, 20 तोले सोना, 1.2 किलो चांदी के आभूषण, पांच घड़ियां और घरेलू सामान शामिल था। 25 फरवरी 2025 की रात जितेंद्र भाटी और बबीता दो अन्य लोगों के साथ रिया के पिता के घर पहुंचे और भाइयों व भाभियों के लिए सोने-चांदी के आभूषण मांगे, जो पिता ने दे दिए। विदाई के समय ससुर, पति, देवर और मामा ने 21 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो-एन की मांग की। मांग पूरी न होने पर दोनों बहनों को ले जाने से मना कर दिया, लेकिन समाज के लोगों के समझाने पर ससुराल वाले उन्हें ले गए। ससुराल में कम दहेज को लेकर ताने दिए गए और गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार हुआ। दोनों बहनें चार-पांच बार ससुराल गईं और हर बार समाज के दबाव में ही उन्हें भेजा गया। ससुराल में उन्हें मायके वालों से बात तक नहीं करने दी जाती थी। 2 दिसंबर 2025 को गर्भवती पायल के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि गर्भपात कराने के उद्देश्य से पेट पर लात-घूंसे मारे गए, जिससे ब्लीडिंग शुरू हो गई। रोहन पायल को मायके छोड़कर चला गया और उसका इलाज ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में रिया के माता-पिता ने कराया। 5 जनवरी 2026 को रोहन पायल को वापस ससुराल ले गया। आरोप है कि 15 जनवरी को फिर मारपीट हुई, पायल बेहोश हो गई और अस्पताल में डॉक्टर ने उसका गर्भपात कराया। 20 जनवरी 2026 को परिजन पायल को देखने गए तो उन्हें सोसायटी में एंट्री नहीं दी गई। बाद में अंदर जाने पर उनसे भी गाली-गलौज की गई और मांग पूरी न होने तक बेटियों को परेशान करने की बात कही गई। बाद में जान से मारने की नीयत से रसोई का गैस खुला छोड़ दिया गया और चाय बनाने के बहाने रिया को रसोई में भेजा गया। गैस की गंध आने पर आपत्ति जताने पर दोनों बहनों से मारपीट कर फ्लैट से निकाल दिया गया। बाद में मायके वालों के पहुंचने पर उन्हें वापस ले जाकर बंद कर दिया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed