{"_id":"6ad368ee8300354a600b42ad","slug":"former-female-village-head-held-hostage-and-robbed-in-broad-daylight-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-103419-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पूर्व महिला सरपंच को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पूर्व महिला सरपंच को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट
Sat, 17 Oct 2026 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
नकदी-सोने समेत सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए लुटेरे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। ब्लॉक कलानौर के गांव वडाला बांगर में शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। अज्ञात लुटेरों ने पूर्व सरपंच जसबीर कौर काहलों को उनके घर में बंधक बना लिया। लुटेरे कानों की बालियां, 25 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी डीवीआर लेकर फरार हो गए।
जसबीर कौर ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे-बहू विदेश में रहते हैं इसलिए वह शुक्रवार रात पड़ोसियों के घर सोई थीं। शनिवार सुबह करीब छह बजे जब वह अपने घर लौटीं तो दो व्यक्ति गेट पर खड़े थे। ये वही लोग थे जो शुक्रवार शाम को भी आए थे। उन्होंने खुद को जेल से आया बताया और जसबीर कौर के पति जसबीर सिंह के बारे में पूछा। इसके बाद वे दोनों व्यक्ति घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। चाय बनाते समय लुटेरों ने जसबीर कौर के कान से बालियां उतार लीं। उन्होंने जसबीर कौर को एक कमरे में बंद कर दिया।
पुलिस जांच जारी
लुटेरों ने अलमारी में रखे 25 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर के बारे में पूछा और उसे भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ अमनदीप सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हर पहलू से बारीकी से जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।