फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck caught in the fog, three died

फतेहपुर में कोहरे में भिड़े ट्रक, तीन की जान गई

Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Truck caught in the fog, three died
भिड़ंत से क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

जहानाबाद (फतेहपुर)। जहानाबाद हाईवे पर शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। इससे तीन की मौत हो गई। एक खलासी ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। पुलिस और और गांववाले काफी मशक्कत के बाद तीनों शव निकाल सके। इस दौरान जाम लगने से चार घंटे यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अफ सरिया निवासी मोहम्मद शारिक का बेटा गुलजार (22) मौरंग लादकर जहानाबाद हाईवे से कानपुर जा रहा था। दूसरी ओर से उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के सीताराम खेड़ा निवासी छोटेलाल का बेटा राजेश (20) ट्रक में लकड़ी लादकर आ रहा था। इसी ट्रक में दूसरा चालक उसके गांव के बिंदा प्रसाद का बेटा विनोद (25) सो रहा था। ट्रक में रायबरेली जिले के रजवापुर निवासी खलासी हंसराज भी था।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिरनई गांव के पास सुबह लगभग 7 बजे दोनों ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे दोनों ट्रकों के परखचे उड़ गए। तीनों चालक ट्रक में फंस गए। खलासी हंसराज ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। बाहर निकाले जाने तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस को गुलजार के पास ट्रक मालिक का नंबर मिला। उसी पर संपर्क करने से गुलजार की पहचान हो सकी। थाना प्रभारी एपी तिवारी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसा कोहरे के कारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed