फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Throw a woman in Fatehpur

फतेहपुर में महिला का गला घोंटा

Tue, 26 Dec 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Throw a woman in Fatehpur
कमरुल निशा के दरवाजे पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। शहर के तुराबअली का पुरवा में अधेड़ महिला की उसके ही घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका पति मुंबई में पान बेचता है। दो दिन से फोन नहीं मिलने पर उसने दोस्त की मदद से किसी को घर भेजा तो हत्या का राज खुला। पुलिस को घर में सिगरेट के जले टुकड़े मिले। पुलिस ने बार-बार बयान बदलने से शक के दायरे में आई गोद ली हुई बेटी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ के बाद दो युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि वह खुलासे के करीब है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी पीर अहमद ने तुराबअली का पुरवा में मकान बनवाया है। कोई औलाद न होने से उन्होंने रिश्तेदार की बेटी को गोद ले रखा है। पत्नी कमरुल निशा (45) उसी के साथ रहती थीं। पीर अहमद की दो दिन से पत्नी के मोबाइल पर बात नहीं हो पा रही थी। रविवार को पीर ने सऊदी में रहने वाले एक दोस्त से बात कर मदद मांगी। दोस्त ने तुराबअली का पुरवा में रहने वाले रिश्तेदार को पीर के घर भेजा। रविवार रात साढ़े 11 बजे लियाकत नाम का यह शख्स पीर के घर पहुंचा। उसने कमरुल के बारे में जानकारी मांगी तो लड़की ने कहा कि सो रही हैं, फिर सकपकाते हुए जहर खा लेने की बात कही।
विज्ञापन


सुबह यह बात पूरे मोहल्ले में फैल गई। इलाकाई पुलिस के साथ सीओ कपिल देव मिश्र मौके पर पहुंचे। फोल्डिंग चारपाई पर कमरुल का शव पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। गले में नाखून के निशान भी मिले। सीओ कपिल देव मिश्र ने बताया कि गोद ली गई बेटी को हिरासत में लिया गया है। पति के आने का इंतजार किया जा रहा है। काफी कुछ हाथ लग चुका है। बस कड़ियां पिरोना बाकी है। लड़की ने दो युवकों के नाम बताए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed