{"_id":"58dc07c94f1c1bf64c63e67c","slug":"theft-of-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाके की बत्ती गुल कर की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाके की बत्ती गुल कर की चोरी
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
इलाके में लगे ट्रांसफार्मर के चोरी कटआउट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधानगर नई बस्ती इलाके की चोरों ने बत्ती गुल करने के बाद मंगलवार की रात दो घरों में चोरी की कोशिश की। हालांकि सफल एक ही घर में हो सके। दूसरे घर में एक चोर को महिलाओं ने ही पकड़ लिया। आरोपी स्मैक का लती निकला। उसकी कोतवाली में हालत बिगड़ गई तो पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा।
नई बस्ती इलाके में बिजली सप्लाई के लिए सड़क पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। रात के करीब दो बजे इलाके की बत्ती गुल हो गई थी। अचानक रात करीब ढाई बजे मोहल्ले के नारद यादव के परिवार ने चीख पुकार मचाई तो लोग छतों पर पहुंच गए। नारद का परिवार एक युवक को पकड़ कर बैठाए था। नारद ने बताया कि घर की एक महिला के पैर से पायल चुराते वक्त युवक को पकड़ा है। तभी मोहल्ले के एक अन्य निवासी ट्रक चालक राजबहादुर यादव पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बाहर के कमरे में दरवाजा लगवाने के लिए एटीएम से मंगलवार शाम आठ हजार रुपये लेकर आए थे। शर्ट कमरे की खूंटी पर टांग दी थी। शोर सुनकर नींद खुली तो पाया कि रुपये गायब थे।
चोर की पिटाई की गई तो उसने कबूला कि उसके पकड़े जाने के वक्त ही तीन साथी भाग चुके हैं। राजबहादुर के घर चोरी के रुपये साथियों के पास हैं। सूचना पर पीआरवी पहुंच गई। पीआरवी कर्मियों ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। घटना के बाद लोगों ने इलाके की बत्ती गुल होने की पड़ताल की। वे लोग ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे तो सारे कटआउट गायब थे। इससे साफ हुआ कि चोरों ने पहले बत्ती गुल की और बाद में चोरी। चौकी इंचार्ज एनके प्रजापति ने बताया कि ट्रांसफार्मर के कटआउट गायब हैं। वह मौके पर जांच करने गए थे। आरोपी स्मैक का लती है। उसकी कोतवाली में हालत बिगड़ने लगी थी तो उसे छोड़ दिया गया है।