फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The young man robbed by browning

तमंचा लगाकर युवक को लूटा

Sun, 17 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The young man robbed by browning

प्रेमनगर कस्बे में शुक्रवार की रात तीन बदमाशों ने

विज्ञापन
किसान के बेटे के सीने में तमंचा लगाकर लूटपाट की। बदमाश जान से मार डालने की धमकी देकर नगदी, जेवर समेत एक लाख रुपये का माल समेट ले गए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।

कस्बा निवासी किसान बुद्दा और उसकी पत्नी शुक्रवार सुबह अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जसराजपुर गए थे। रात को घर में बेटा सीताराम अकेला था। वह घर के बाहर दरवाजे पर सो रहा था।

रात करीब 12 बजे तीन बदमाश आए और एक ने सीने पर तमंचा सटा दिया। बकौल सीताराम उसने चीखने की कोशिश की तो दूसरे ने कहा कि चीखे तो गोली मार दो। इससे वह डर गया और बदमाश उसे कमरे के भीतर घसीट ले गए।

इसके बाद बदमाश बक्से में रखे 30 हजार रुपये, दो किलो चांदी के जेवर और एक दर्जन साड़ी समेत एक लाख का माल उठा ले गए। बदमाशों के भाग जाने पर सीताराम ने शोर मचाया।

शोर सुनकर पड़ोसी जुटे और सीताराम के पिता को घटना की जानकारी दी गई। सुबह परिवार ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ मनीष पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed