{"_id":"57210f5c4f1c1bb938a91c46","slug":"the-uproar-over-the-death-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक की मौत पर किया हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत पर किया हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक छोटेलाल के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शांतिनगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती छोटेलाल (24) की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में तोड़फोड़ कर दी। कोतवाली में शव रख प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी डाक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के मर्दनपुर निवासी संतोष कुमार के बेटे छोटेलाल को 25 अप्रैल को शांतिनगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। छोटेलाल के भाई जीतू का आरोप है कि नर्सिंग होम के डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मंगलवार रात नौ बजे आपरेशन के लिए कहा था। लेकिन अस्पताल के कर्मचारी उसे शाम सात बजे ही आपरेशन थियेटर ले गए।
विज्ञापन
यहां उसे इंजेक्शन लगाया गया। उसका आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से छोटेलाल की मौत हो गई। डाक्टर ने मौत की बात छुपाते हुए रेफर कर दिया। वे छोटेलाल को लेकर एंबुलेंस से कानपुर के एक नर्सिंग होम पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर दोबारा नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद शव कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
वहां डाक्टर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। डा. आरके पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर डाक्टर अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, डाक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मरीज की हालत काफी गंभीर थी। उसे दौरे भी पड़ रहे थे। 24 घंटे से इलाज चल रहा था।
शाम को रूटीन का इंजेक्शन लगा था। कोई नई दवा और इंजेक्शन नहीं लगाए थे। परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं। सीएमओ डा. विनय कुमार पांडे ने बताया कि नर्सिंग होम में छोटेलाल की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएमओ डाक्टर पीएल दशारिया को नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन, डाक्टरों की स्थिति व मानकों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा गया है।