{"_id":"03267c1bd2b0c18577eafa608f1a139b","slug":"the-threat-posed-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" परिजनों को दी जा रही धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों को दी जा रही धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगतपुर गांव में दारू बांटने के विवाद में दो पक्षों
विज्ञापन
के बीच शुक्रवार की रात संघर्ष के दौरान रामसागर (24) की मौत के बाद उसके
परिजनों को कार्रवाई न किए जाने की धमकी दी गई है। मृतक के पारिवारिक दादा
सत्यनारायण ने धमकी देने की बात कही है। घटना के बाद परिवार खौफजदा है।
गौरतलब रहे कि भिटौरा ब्लाक की रारा ग्रामसभा के मंगतपुर गांव थाना मलवां में मतदान की पूर्व संध्या पर प्रधान पद के दावेदार गफ्फार समर्थकों और रारा गांव के मलखान सिंह समर्थकों के बीच बवाल हुआ था।
शराब बांटने के विरोध में हुए बवाल में गफ्फार समर्थक रामसागर पटेल की मौत हो गई थी और शिवसागर, दशरथ, शेरू घायल हो गए थे। शनिवार को मृतक रामसागर के घर में कोहराम मचा रहा।
घर में मौजूद मृतक के दादा सत्यनारायण ने बताया कि रारा गांव के मलखान सिंह के समर्थक देर रात आए थे। वह लोग किसी तरह की कार्रवाई करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे गए हैं।
मृतक के दादा कंधई लाल ने बताया कि मलखान सिंह गांव में दो दिन पहले आया था। उसने गफ्फार का समर्थन करने पर एतराज जताया था। उसने गफ्फार को मुस्लिम प्रत्याशी बताकर वोट न देने को कहा था।
इस तरह से मलखान मतदाताओं के भाइचारे की एकता को बांटने की साजिश कर रहा था। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है। गांव में रात से भारी पुलिस बल तैनात है। धमकी देने की शिकायत नहीं आई है। शिकायत पर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
मलवां पुलिस ने शुक्रवार की रात मंगतपुर गांव में हुए रामसागर पटेल हत्याकांड में मृतक के चचेरे भाई राम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पद प्रत्याशी मलखान सिंह और उसके बेटे राहुल, रोहित व अमरजीत सिंह, तुहराब समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
रामसागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काफी चोटों के निशान मिले हैं। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रामसागर के दादा छेदीलाल ने बताया कि मलखान सिंह पक्ष के लोग बोरी में शराब लेकर गांव में बांटने आए थे। शराब वितरण में छीना झपटी हो गई थी। तभी मलखान पक्ष के लोगों ने उसके भतीजे पर लाठी डंड़े बरसाकर पिटाई शुरू कर दी। इससे उसकी मौत हो गई।