फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The rape of a teenage girl

किशोर ने बालिका से किया दुष्कर्म

Tue, 12 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 12 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
The rape of a teenage girl

शहर की एक बस्ती में एक किशोर ने छह साल की बालिका को

विज्ञापन
बहला कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया है। बच्ची के माता-पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बालिका का पिता सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर करता है। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे पिता सब्जी बेचने निकल गया। मां घरेलू सामान खरीदने बाजार गई थी। बालिका अकेली थी।

तभी मौका पाकर मोहल्ले में रहने वाला 17 साल का लड़का घर में घुस आया। बालिका के साथ खेलने के बाद वह उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। लड़के के घर में तब कोई बड़ा नहीं था। उसने बालिका से दुष्कर्म किया।

रोने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बालिका ने मां को घटना की जानकारी दी। तुरंत पिता को सूचना दी गई। इसके बाद बच्ची को लेकर माता-पिता आरोपी के घर पहुंचे लेकिन वह भाग चुका था।

परिजनों से नोकझोंक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। राधानगर चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी किशोर है। उसके पिता से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed