फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Superintending Engineer attacker sent to jail

अधीक्षण अभियंता के हमलावर को भेजा जेल

Thu, 26 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Superintending Engineer attacker sent to jail
पुलिस कस्टडी में हमले का षड़यंत्र रचने का आरोपी लिपिक - फोटो : अमर उजाला
 बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह पर हुए कातिलाना हमले का षड़यंत्र रचने के आरोपी को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक लिपिक ने हाईकोर्ट में गिरफ्तारी के लिए स्थगनादेश की अपील की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन



पिछले दिनों अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एसई पर आधा दर्जन नकाबपोशों ने हॉकी और डंडे से कातिलाना हमला  किया था, जिसमें एसई के सिर और हाथ पर  गंभीर चोटें आई थी। घटना के बाद अधीक्षण अभियंता ने निलंबित लिपिक आशीष गर्ग एवं आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर हमले के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। डीएम सेल्वा कुमारी ने भी मामले में पुलिस अफसरों से बात की। एसई पर हुए जानलेवा हमले में साजिश रचने के आरोप में लिपिक आशीष गर्ग को आबूनगर पुलिस चौकी प्रभारी प्रभुनाथ यादव ने बुधवार को शहर के आवास विकास मुहल्ले से गिरफ्तार कर कोतवाली लाए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूछताछ में लिपिक ने ठेकेदार रिंकू सिंह, गौरव सिंह का नाम भी लिया है। बताया कि कई टेंडर निरस्त करने की वजह से ठेकेदार भी खुन्नस खाए हुए थे। इन ठेकेदारों के नाम वांछित हैं। पुलिस ने लिपिक को गिरफ्तार सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।  अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव ने बताया कि शेष हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही हमले के आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed