फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Saraf shot and robbed in Fatehpur

फतेहपुर में सराफ को गोली मारकर लूटा

Mon, 08 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Mon, 08 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Saraf shot and robbed in Fatehpur
injured jeweller - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मीरखपुर के कुलदीप गुप्ता (42) पुत्र गोपी कृष्ण गुप्ता की बिंदकी और ललौली में सराफा की दो दुकानें हैं। मंगलवार और शुक्रवार बाजार के दिन वह बिंदकी की दुकान खोलते हैं। अन्य दिनों में ललौली की दुकान पर बैठते हैं। रविवार को कुलदीप ललौली स्थित दुकान बंद करके बस से बिंदकी के गांधी चौराहे पर रात करीब साढ़े बजे उतरे। यहां से पैदल ही घर की ओर चल दिए। घर से चंद कदम पहले सुनसान जगह पर पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने कुलदीप की पीठ में गोली मारी और सिर पर तमंचे की बट से हमला कर थैला छीन लिया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। लोगों की सूचना पर एसएसआई खुर्शीद अंसारी, कस्बा इंचार्ज देवेंद्र यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और घायल सराफ को सीएचसी बिंदकी पहुंचाया। बाद में बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, सीओ बिंदकी आरके वर्मा सीएचसी पहुंचे। सीओ ने बताया कि घायल सराफ बयान देने की स्थिति में नहीं है। इससे लूट कितने की हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed