फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Running kidnapped innocent youth arrested

मासूम को अगवा कर भाग रहे युवक को दबोचा

Thu, 16 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 16 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Running kidnapped innocent youth arrested

थरियांव थाना क्षेत्र के सचौली गांव में बुधवार रात को ठेकेदार के अंडर में काम करने वाले एक युवक ने घर के बाहर से मासूम का अपहरण कर लिया। भनक लगने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के आमापुर हाइवे से हथगाम संपर्क मार्ग में सचौली गांव के पास इंटरनेट की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। गांव निवासी रामबाबू का तीन साल का पुत्र संदीप घर के बाहर सो रहा था। ठेकेदार के अंडर में काम करने वाला एक कर्मी रात को गांव पहुंचा। उसने घर के बाहर सो रहे संदीप का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


उसी समय परिजनों की आंख खुल गई। उन लोगों ने चीख पुकार मचा दी। ग्रामीणों ने बच्चे को लेकर भाग रहे कर्मी को दौड़ा लिया। करीब तीन किमी तक पीछा करने के बाद उसको पकड़ लिया गया। ग्रामीणों की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने बच्चे का अपहरण अपने ठेकेदार के कहने पर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बच्चे की बलि दी जानी थी। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में दे दिया। एसओ सनुज यादव ने बताया कि आरोपी मलवां थाना क्षेत्र का रहने वाला है।  पूछताछ के बाद ही अपहरण की नीयत का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed