फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rocker girl hanging on cancer

कैंसर पीड़ित महिला फांसी पर झूली

Wed, 04 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 04 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rocker girl hanging on cancer
आत्महत्या

आवास विकास कालोनी में वर्षा सैनी उर्फ मनीषा (30) ने मंगलवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने मौत से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें कैंसर पीड़ित और खून की उल्टी होने को खुदकुशी की वजह बताया।

विज्ञापन


बता दें कि वर्षा का मायका इलाहाबाद एलनगंज है। उसकी शादी दस साल पहले आवास विकास निवासी राजेश सैनी से हुई थी। राजेश टीईटी अभ्यर्थियों के मीटिंग में इलाहाबाद गए थे। उनकी सात साल की एक बच्ची हनी है। घरवालों को खाना खिलाने के  बाद वर्षा तीसरी मंजिल में अपने कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन


करीब दो बजे उसका भतीजा केतन घर लौटा था। केतन खाना परोसने के लिए वर्षा को जगाने पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जेठ रमेश ने धक्का मारकर किसी तरह से दरवाजा खोला। कमरे में वर्षा पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी थी। बेड के बगल में स्टूल पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठ ने बताया कि परिवार के लोगोें के बीच अच्छा सामंजस्य था। कोई विवाद नहीं था। छोटा भाई राजेश डेकोरेशन का भी काम करता है। घटना की जांच के लिए सीओ सिटी समरबहादुर मौके पर पहुंचे। छानबीन की गई तो डायरी के एक पन्ने में लिखे सुसाइड नोट में उसने कैंसर पीड़ित होने के कारण फांसी लगाने की बात कही है। वैसे कोई शिकायत आएगी तो छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed