{"_id":"58b312114f1c1b5b08830e17","slug":"reflex-dumper-truck-collision-killing-the-helper","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पलटा डंपर, खलासी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से पलटा डंपर, खलासी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मार्च्युरी हाउस में बांदा से आए परिजन
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा-टांडा मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक खड़े डंपर में पीछे से जा भिड़ा। गिट्टी लोड डंपर भी रोड पर पलट गया। इससे भीतर सो रहे खलासी वीरेंद्र (20) की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। करीब दो घंटे यातायात प्रभावित रहा।
वीरेंद्र बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के मटौंध निवासी गोरेलाल का बेटा था। वह गांव के ही चालक सुनील और सहचालक कृपाली के साथ डंपर में खलासी था। तीनों कबरई से गिट्टी का भाड़ा लेकर रविवार भोर पहर ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ आए थे। तीनों अंदर ही सो रहे थे। करीब सुबह साढ़े सात बजे डंपर में पीछे से ट्रक जा घुसा। धमाके की आवाज के साथ डंपर पलट गया। खलासी वीरेंद्र, चालक सुनील, कृपाली भीतर ही फंस गए। भिडे़ ट्रक के भी खलासी साइड के परखचे उड़ गए। घटना देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों के प्रयास डंपर में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं भिड़े ट्रक से कानपुर घाटमपुर चिरइया निवासी राजेश उर्फ आनंद को घायल हालत में बाहर निकाला गया। उसने बताया कि वह ट्रक में यात्रा के लिए बांदा से सवार हुआ था। चालक व खलासी मौके से लापता हो गए। बांदा-टांडा हाईवे मार्ग पर ट्रक क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा होने से जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। चौकी इंचार्ज मुमताज खान ने बताया कि ट्रक के चालक व खलासी मामूली जख्मी हुए हैं। ट्रक का चालक सुबह पहर नींद में रहा होगा, तभी दुर्घटना हुई है।