{"_id":"5ab2a1174f1c1b01768b681a","slug":"putting-stones-on-the-magistrate-team-in-checking-overloaded-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग में मजिस्ट्रेट टीम पर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग में मजिस्ट्रेट टीम पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमले के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांदा-टांडा हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई के लिए पहुंची ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की टीम पर मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे दबंगों ने पथराव कर दिया। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। करीब 15 से बीस लोग पथराव में शामिल थे। चार ट्रक मौरंग लदे भी पकड़े गए हैं।
बांदा जिले की कई खदानों से मौरंग लेकर ट्रक लखनऊ, फैजाबाद, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर के लिए ट्रक जाते हैं। जिला खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता, एआरटीओ सियाराम वर्मा, सदर एसडीएम अवनीश राय, सीओ सिटी केडी मिश्रा की संयुक्त टीम ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए निकली थी। चेकिंग की सूचना पर बांदा-टांडा हाईवे पर कुछ ट्रक चालक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास खड़े हो गए। जांच टीम ने कतार से खड़े ओवरलोड ट्रकों की छानबीन चालू की। दबंग ट्रांसपोर्टरों के साथ करीब 15 से 20 चालकों, खलासियों ने टीम को घेर लिया। पथराव करके टीम को भगाने की कोशिश की। टीम के अधिकारियों ने किसी तरह से जान बचाई।
सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। भारी पुलिस बल के पहुंचने पर आरोपी भागकर घरों में जाकर छिप गए। पुलिस ने बेरागढ़ीवा के महेंद्र सिंह, कौशल सिंह, शिवम और उन्नाव जिले के मौरावां थाने के अकोहरी गांव के कमल सिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग ग्रामीण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि हल्का इंचार्ज रणजीत बहादुर सिंह की तहरीर पर थाने में पकड़े गए चारों और सात अज्ञात आरोपियों पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, ओवरलोडिंग करके फर्जीवाड़ा करने, सेवन क्रिमनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार ट्रक मौरंग लदे पकड़े गए हैं।