{"_id":"f5fc6a65f9855bc4567dd3f134d98ab3","slug":"police-dominate-now-instant-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस हावी, ताबड़तोड़ गिरफ्तारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब पुलिस हावी, ताबड़तोड़ गिरफ्तारी
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडवा गांव में दो संप्रदायों के बीच मूर्ति विसर्जन
विज्ञापन
को लेकर हुए बवाल पर शांति व्यवस्था कायम होने के बाद पुलिस कार्रवाई के
मूड में आ गई है। अब तक मामले में कुल चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। जिसमें
17 लोगों को धरपकड़ करके सोमवार को जेल भेजा गया है। इसमें मुख्य रूप से
जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी पति गिरजेश सिंह पर लूटपाट, आगजनी समेत तीन
रिपोर्ट हुई हैं। सबसे बाद में थानेदार मनीष पांडेय ने भी बलवे और सेवेन
सीएलए एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बलवे की छाया में पूर्व विधायक व
जिलाध्यक्ष भाजपा धुन्नी सिंह, सपा के पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर और बसपा
के वर्तमान विधायक मोहम्मद आसिफ तक बड़े चेहरे शामिल किए गए हैं। वहीं
करीब पांच सैकड़ा अन्य लोग भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं। पुलिस की ओर
सोमवार की गई कार्रवाइयों की एक रिपोर्ट।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा कांड में पुलिस ने भाजपा नेता गिरजेश सिंह समेत 17 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। भाजपा नेता पक्ष के लोगों की भारी संख्या में गिरफ्तारी हुई है।
वहीं दूसरे पक्ष के पांच लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। छापेमारी का सिलसिला और सतर्कता पुलिस बनाए हुए है। जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड नबंर 6 में भाजपा नेता गिरजेश सिंह निवासी धनकामई चार दिन से भर्ती थे।
पुलिस ने सोमवार की शाम को अस्पताल से भाजपा नेता को उठा लिया। इसके पहले भाजपा नेता के भाई दिनेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वहीं पुत्तन पुत्र श्रीलोध, अवधेश पुत्र रामचरन, चंदभान पुत्र अमर सिंह, अवधेश पाल पुत्र महिपाल, अनुलेश पुत्र हरिप्रसाद, बरातीलाल पुत्र रामकृपाल मौर्या निवासी बुलेपुर, संतोष मौर्या पुत्र सूरज प्रसाद निवासी सेनीपुर, प्रधान राजनाराण पुत्र छेदीलाल निवासी कल्यानपुर कसार, वीरेंद्र पुत्र रामपाल निवासी हिंसापुर मंडवा को गिरफ्तार किया है।
वहीं दूसरे पक्ष के खुर्शीद आलम ऊर्फ सानू पुत्र लल्लन, अहमद हुसैन पुत्र छोटे मुन्ना, नग्गन पुत्र पुत्र अहमद अली, गुफरान पुत्र करीब, इस्माइल पुत्र अज्जू समेत 17 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब रहे कि दशहरे के दिन प्रतिमाएं विसर्जन के लिए मंडवा गांव से गुजर रही थी। इसका विरोध एक पक्ष के लोगों ने किया था।
तभी दोनों के पक्ष के बीच बलवा हो गया था। इसमें एक पक्ष की अगुवाई भाजपा नेता गिरजेश सिंह ने की थी। भाजपा नेता की पत्नी उसी क्षेत्र से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ रही हैं।
एसपी राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि 17 आरोपियों का रिमांड बनवाकर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।