फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police accused Pankaj camp office in the middle of the police interrogation of the victim and the SP

पुलिस ने विधायक और 250 समर्थकों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Fri, 20 Jan 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police accused Pankaj camp office in the middle of the police interrogation of the victim and the SP
विधायक लिखी कार को सीज करते टीएसआई - फोटो : Amar ujala
 सदर सीट से भाजपा के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक विक्रम सिंह के स्वागत जुलूस में गुरुवार को आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई। पुलिस ने मामले में विधायक और उनके ढाई सैकड़ा समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जुलूस की तीन गाड़ियां सीज की गई हैं।
विज्ञापन



विधायक के जुलूस मेें परमीशन से अधिक वाहनों की संख्या देखकर आबूनगर से बाकरगंज के बीच दो वाहनों को आबूनगर चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने पकड़ा। चौकी इंचार्ज के मुताबिक स्कार्पियो हुसैनगंज सीट से प्रत्याशिता का दावा कर रहे शिवशरन सिंह यादव की थी। दूसरी किसी भाजपा नेता की टीयूवी गाड़ी को सीज किया गया। वर्मा चौराहा जुलूस पहुंचने पर टीएसआई शैलेंद्र सिंह ने आई-20 कार को सीज किया। कार में विधायक लिखा हुआ था। टीएसआई ने बताया कि वाहन विधायक का है।
विज्ञापन


उसमें बगैर परमीशन के झंडा भी भाजपा का लगा था। वहीं चेकिंग में फं सी स्कार्पियो, सफारी और कार से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। मामले की खबर पर एसपी बलिकरन सिंह यादव ने कोतवाली पुलिस को आचार संहिता उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज आबूनगर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed