फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mustard oil laden truck on the highway looted

हाइवे पर लाखों कीमत का सरसों तेल लदा ट्रक लूटा

Mon, 02 Mar 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 02 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil laden truck on the highway looted

स्टोर से 25 लाख कीमत के विद्युत कंडक्टर लूटे जाने की घटना को चौबीस घंटे भी नहीं बीते कि बदमाशों ने सरसों तेल लदा ट्रक लूट लिया। कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के पुरइन मोड़ के पास हाइवे पर बोलेरो सवार बदमाशों ने चालक और खलासी को अगवा कर ट्रक लूट लिया।

विज्ञापन


चालक और खलासी को कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में फेंक दिया। तेल की कीमत लगभग 19 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक मालिक की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


इटावा जिले के सदर कोतवाली के कटरा शमसेर खंा तकिया आजाद गान मोहल्ला निवासी अब्दुल हसन के पुत्र साहिबे आलम का ट्रक आगरा के शमसाबाद से सरसों का तेल लादकर रांची जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे हाइवे के पुरइन मोड़ के पास ट्रक पहुंचा था। तभी पीछे से आ रही सफेद बोलेरो ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया।

बोलेरो से उतरे सशस्त्र बदमाशों ने चालक मनोज को केबिन से नीचे उतार कर बोलेरो में जबरन बैठा लिया। बाद में खलासी अफसर को भी बोलेरो में लादकर हाथ-पैर बांध दिए और दो बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गये।


चालक और खलासी को रात भर घुमाने के बाद सुबह करीब चार बजे बिल्हौर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे जंगल में फेंक कर चले गए।

मोबाइल से मिली सूचना पर ट्रक मालिक बिल्हौर जाकर चालक और खलासी से मिले। इन दोनाें ने लूट की जानकारी दी।

ट्रक मालिक के साथ चालक और खलासी ने खागा कोतवाली में तहरीर दी है। ट्रक मालिक के अनुसार ट्रक में सलोनी ब्रांड मार्का का सरसों का तेल लदा था, जिसका वजन लगभग 20 टन था। इसकी कीमत करीब 19 लाख रुपये है। कोतवाल सुरेशचंद्र तिवारी ने बताया कि लूट का मुकदमा कायम कर लिया गया है। लुटेराें की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed