फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   motorcyle =is t died after being hitted by a truck

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 25 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 25 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
motorcyle =is t died after being hitted by a truck
डेमो पिक
फतेहपुर। वैवाहिक समारोह से रविवार रात बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे शख्स की अधिक खून बहने से मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक को हरदो सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बाइक चालक व उसके साथी ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

    खागा प्रतिनिधि के अनुसार खखरेरू कस्बे के नंदन का पुरवा गांव निवासी मोहनलाल की रिश्तेदारी पड़ोसी गांव सलवन में है। सलवन से रविवार को खागा कस्बे में बारात आई थी। इसमें मोहन लाल के बेटे दिनेश (35) के साथ गांव का ही राकेश पाल (45) भी आया था। रात में दोनों गांव लौट रहे थे। किशनपुर रोड पर कमला बालिका इंटर कालेज के पास उनकी बाइक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। निमंत्रण से लौट रहे अन्य लोगों ने घटना की 100 नंबर पर सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को हरदो सीएचसी ले जाया गया पर रास्ते में ही राकेश पाल की मौत हो गई। राकेश के परिवार में पत्नी राजकुमारी व विवाहित बेटा जयचंद्र है। कोतवाल एयू सिद्दीकी ने बताया कि ट्रक को बरामद कर लिया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed