फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Makar Sankranti organically during the procession place in two communities

मकर संक्रांति जुलूस के दौरान दो समुदायों में कई जगह बवाल

Fri, 15 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti organically during the procession place in two communities

मकर संक्रांति के मौके पर यहां के रामतलाई मंदिर में विहिप के

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम से पहले जहानाबाद सुलग उठा। गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुए मकर संक्राति के जुलूस के दौरान दो समुदायों में कई जगह बवाल, पथराव, आगजनी और हवाई फायरिंग हुई। दोपहर ढाई बजे तक चले बवाल में दोनों समुदायों के नौ लोग घायल हो गए। पत्थर लगने से बिंदकी सीओ आरके वर्मा भी घायल हुए। हालात पर काबू पाने के लिए आसपास जिलों का फोर्स तैनात किया गया है। डीएम राजीव रौतेला, एसपी राजीव मल्होत्रा समेत पड़ोसी जिलों के अफसर हालात पर नजर रखे हैं।

जहानाबाद के रामतलाई मंदिर में बृहस्पतिवार को विगत सालों की भांति मकरसंक्रांति उत्सव का आयोजन था। इस साल डा. प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम को लेकर लोगों में और भी उत्साह था।

विभिन्न इलाकों से लोग जुलूस लेकर रामतलाई मंदिर जा रहे थे। ठकुरनगली इलाके  से करीब 11 बजे डीजे की धुन में जुलूस रामतलाई जा रहा था। दारागंज के पास एक महिला ने डीजे बजाने का विरोध किया तो जुलूस में शामिल लोगों से उसकी हाथापाई हो गई। तभी दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।

पथराव और मारपीट पर थाना पुलिस ने किसी तरह काबू पाया और जुलूस को आगे बढ़ा दिया। इस बीच रामतलाई मंदिर से विभिन्न इलाकों के जुलूस एक साथ भ्रमण पर निकले।

जुलूस काजीटोला इलाके में पहुंचा तो वहां पर एक समुदाय के लोगों से फिर झड़प हुई। इससे पूरे कस्बे में तनाव फैल गया। जुलूस बदलू हाजी के हाता के पास पहुंचा।

वहां पर कुछ लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों से गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक पक्ष से फायरिंग की गई। दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान हाते के पास मीट की दुकान में आग लगा दी गई।

अमौली चौराहे पर मोबाइल शॉप, सब्जी की दुकान, चौक में सब्जी की दो दुकानें व औरंगाबाद में एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में आग लगा दी गई। घाटमपुर रोड में खड़ी बाइक फूंक डाली गई। दारागंज मोड़ पर खड़े ट्रक और दो डीजे की गाड़ियां तोड़ डाली गईं।

अमौली चौराहे पर बीच बचाव में सीओ बिंदकी आरके वर्मा पथराव में घायल हो गए। कस्बे में देर शाम तक हिंसा की छिटपुट घटनाएं होती रहीं। पुलिस के अधिकारी व भारी फोर्स मौके पर तैनात हैं। इस बीच 3 बजे तोगड़िया ने सभा की और करीब आधे घंटे बोलकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed