साथियों संग मैजिक चालक ने सिपाही को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ के सिपाही ने मैजिक चालक से कागज मांगे, फिटनेस न होने पर चालक को पुलिस चौकी ले जाने लगा। इस पर मैजिक चालक ने मोबाइल से फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। सभी ने सिपाही को घेर लिया। बाद में चालक ने कागजात लेने के बाद सिपाही को जाने दिया। एआरटीओ प्रवर्तन संजय तिवारी का कहना है कि सिपाही पर दबाव बनाकर मैजिक चालक चला गया। उन्हें रात में जानकारी मिली। दोबारा दिखाई पड़ने पर उसका चालान किया जाएगा। मामला रविवार को चौडगरा कस्बे का है। एआरटीओ का दल वाहनों की चेकिंग कर रहा था। ओवरब्रिज की ढाल पर सर्विस लेन में मैजिक रोकी गई थी। दूसरी ओर कल्याणपुर एसओ आरके पांडेय का कहना है कि घटना के समय वह राउंड पर थे। उन्हें किसी ने ऐसी सूचना नहीं दी।