फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Looted cash from three merchants

तीन व्यापारियों से लूट लिए नगदी-जेवर

Tue, 26 Sep 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 26 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Looted cash from three merchants
जाच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने कार सवार तीन कारोबारियों पर सरेशाम तमंचों की बट से हमला कर लाखों के नगदी-जेवर लूट लिए। इस दौरान फायरिंग भी की। पिटाई से घायल सराफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने सभी के मोबाइल फोन भी लूट लिए। सरेराह हुई लूटपाट की जानकारी पाकर जाफरगंज थाना पुलिस के साथ सीओ भी मौके पर पहुंचे, पर बदमाशों का सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


जाफरगंज कस्बा निवासी सतीश चंद्र ओमर उर्फ मन्नी सराफा का काम करते हैं। इनकी जाफरगंज और माझेपुर में सराफा दुकान हैं। माझेपुर में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। कस्बे के ही आशू सोनी की भी मांझेपुर में ज्वैलर्स की दुकान है, जबकि अशोक ने यहीं कपडे़ की दुकान खोल रखी है। तीनों दुकानें बंद कर आशू की कार से घर लौट रहे थे। जाफरगंज थाने के इटरा गांव से करीब एक किलोमीटर पहले पीछे से दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने कार रुकवानी चाही। न रोकने पर एक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे डरे आशू ने कार रोक दी।
विज्ञापन


तीन बदमाश कार के अंदर घुसे और व्यापारियों को पीटने लगे। दहशत में आए अशोक ने जेब में रखे दो हजार रुपये दे दिए। सतीश ने जेवर से भरा बैग देने से इनकार किया तो बदमाश ने तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया और आशू व सतीश के जेवरों से भरे बैग और सभी के मोबाइल फोन लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उधर से पिपौरी निवासी राजकरन बाइक से निकले तो बदमाशों ने उन्हें भी रोककर उनकी बाइक की चाबी छीन ली। बदमाशों के जाने के बाद राजकरन ने अपने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ प्रभात राय ने घायल सतीश को बिंदकी सीएचसी भेजकर तफ्तीश शुरू की।


सतीश के भाई ने बताया कि उसके भाई के पास करीब चार लाख रुपये के जेवरात थे। आशू ने ढाई किलो चांदी, एक जोड़ी सोने के बाला, एक बेसर, एक जोड़ी बिजुली,10 ग्राम सोना और साढ़े आठ हजार लूट की बात बताई। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed