{"_id":"590e23b94f1c1beb41441250","slug":"jillo-s-glass-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाइलो का शीशा तोड़कर ले गए बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाइलो का शीशा तोड़कर ले गए बैग
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Sun, 07 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
police at spot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर राजेंद्र नगर लाल बंगला निवासी स्वयंवर लाल अपने साले की बेटी का तिलक लेकर इलाहाबाद जा रहे थे। उनके साथ के तीन वाहन मलवां में पेड़े की दुकान पर रुके थे। कुछ लोग चाय-नाश्ता करने दुकान के अंदर चले गए। तभी एक कार में पीछे की सीट पर दाहिनी ओर डंडा मारकर बदमाशों ने शीशा तोड़ दिया। शीशा टूटने की आवाज सुनकर लोग बाहर आए। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। कुछ लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को कार में रखा बैग लेकर फरार होते देखा। अचानक घटना से सभी के होश उड़ गए। उन लोगों ने 100 नंबर पर सूचना भी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। स्वयंवर लाल ने बताया कि बैग में वीडीयोग्राफर का कै मरा था। कैमरे की कीमत 85 हजार रुपये बताई है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कानपुर के सपन कुमार दास का कैमरा चोरी हुआ है। वह इलाहाबाद से लौटने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।