{"_id":"a094f12d57901d0bbc07591f380b2dea","slug":"huge-quantity-of-narcotics-seized-drug-traffickers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, तस्कर दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, तस्कर दबोचे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से भारी मात्रा में मादक पदार्थ चरस और गांजे की खेप लेकर आ रहे तस्करों को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बरामद मादक पदार्थ की कीमत दस लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर कोतवाल केके यादव, राधागनगर इंचार्ज छविनाथ सिंह और हरिहरगंज चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह की टीम को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिये अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस टीम को किसी ट्रेन से तस्करों के आने की सूचना मिली थी। पुलिस फोर्स रात के दूसरे पहर में तैनात था। पुलिस ने रेलवे गोदाम दुर्गा नगर के पास से पंकज कुमार पुत्र बालकृ ष्ण हयारण निवासी ठठराही बिंदकी, पवन कुमार पटेल पुत्र दयाराम पटेल निवासी मुसुवापुर जाफरगंज और ऋ षि कुमार पुत्र रामकुमार निवासी दिलावरपुर बिंदकी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इनके पास से एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस को आरोपियों के पास से तीन बैग मिले। तीनों बैग में दस किलो चरस और दो किलो गांजा बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार से गांजा, चरस लाते हैं।
इसकी सप्लाई जिले और पड़ोसी जिले कौशांबी, बांदा, रायबरेली, कानपुर तक करते हैं। बाजार में चरस की कीमत दस लाख रुपये आंकी गई है।