{"_id":"591def5a4f1c1bd520f245a7","slug":"hiding-the-corpse-in-the-murder-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर मूंज में छिपाई लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर मूंज में छिपाई लाश
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 19 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
आरोपी संतोष से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों के शक में युवक ने पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दी। शव को मूंज में छिपा दिया। घर अकेले पहुंचने और मां के सवालों पर हत्या का राज खुला। कानपुर और इलाकाई पुलिस के सहयोग से गुरुवार दोपहर बाद शव बरामद हुआ। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अवैध संबंध में हत्या करने की बात कबूल की है।
मूलरूप से गुजरात के अहमदाबाद सुरेंद्र नगर निवासी स्व. शंकर उर्फ बंगाली का बेटा संतोष माली फेरी कर देशी घी बेचता है। संतोष ने अहमदाबाद निवासी अनीता (26) से तीन साल पहले शादी की थी। दोनों के बेटा भी है। संतोष की मां कामता देवी कई साल से कानपुर में जूही थानाक्षेत्र में रेलवे फ ाटक के पास रहती हैं। पहले संतोष भी साथ ही रहता था। इन दिनों वह पत्नी अनीता के साथ उसकी बुआ के घर इलाहाबाद बेनीगंज में रहकर फेरी का काम कर रहा था। कई बार दोनों देर हो जाने की वजह से दूसरे या तीसरे दिन घर पहुंचते थे। बुधवार सुबह दंपति घी बेचने साथ निकले थे। दोपहर में दोनों को सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के प्रेमनगर में देखा गया।
बताते हैं कि कस्बे के चक फतेह मोहम्मदपुर जंगल के पास संतोष बहाने से अनीता को ले गया। वहां अवैध रिश्ते का आरोप लगाने पर दोनों में झगड़ा हुआ। संतोष ने पुलिस को बताया कि इसी बात को लेकर उसने पत्नी की उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को खड़े मूंज के बीच छिपाकर पहले इलाहाबाद फिर कानपुर अपनी मां के पास चला गया था। कानपुर में उसकी मां ने बहू अनीता के बारे में पूछताछ की। काफी वक्त तक मां को गुमराह करता रहा। इस बीच मां ने बेनीगंज में रिश्तेदारों से मोबाइल पर अनीता के बारे में पूछताछ की। संतोष के साथ ही जाने की बात पता लगी। शक होने पर वह संतोष से झगड़ने लगी। तब संतोष ने पत्नी की हत्या कर शव फेंक देना कबूल किया। मां ने 100 नंबर पर सूचना दी। जूही थाने में पूछताछ के बाद उपनिरीक्षक रमेश चंद्र ने सुल्तानपुर घोष पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जंगल में गुरुवार दोपहर शव की तलाश करती रही, लेकिन नहीं मिला। इधर, जूही पुलिस उसे लेकर सुल्तानपुर घोष थाने आई। संतोष की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया। सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी हेमंतश्री ज्ञान दुबे ने बताया कि हत्यारोपी ने पत्नी के नाजायज संबंध होने के शक में हत्या किए जाने की बात कबूल की है। इलाहाबाद बेनीगंज से अनीता के परिजन आ चुके हैं। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।