फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Harsh firing shot and bled youth

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक लहूलुहान

Tue, 12 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing shot and bled youth
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

हथगाम क्षेत्र के अकबरपुर चिरई में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग से अबू फराज घायल हो गया। गोली बाएं हाथ में घाव करते हुए पेट में जा घुसी। आनन-फानन में शहंशाह को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार को बिंदकी क्षेत्र के चकहैवतपुर गांव के शहंशाह की हथगाम क्षेत्र के अकबरपुर चिरई गांव में बारात आई थी। यहां की रुखसाना से उसका निकाह होना था। रात में निकाह चढ़ने के  बाद खुशी में लड़के पक्ष से आए एक शख्स ने रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बारात देख रहे अकबरपुर चिरई के रियाज अहमद के पुत्र मो. अबू फराज को जा लगी।
विज्ञापन


अबू फराज के बाएं हाथ में लगी गोली हाथ छलनी करते हुए पेट में जा घुसी। यह देख कर बारातियों व घरातियों की खुशियां काफूर हो गईं और निकाह स्थल पर अफरातफरी मच गई। हथगाम के थानेदार संजय सिंह का कहना है कि हर्ष फायरिंग से युवक के घायल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि निकाह के बाद गोला छुड़ाने की रस्म होती है। वह व्यवस्था न होने की वजह से सज्जन नाम के शख्स ने अपनी रिवाल्वर से फायर कर दिया जो युवक को जा लगा। फिर भी छानबीन की जा रही है। युवक के बयान और छानबीन में पूरी तरह पुष्टि हो जाने के बाद सज्जन के लाइसेंस निरस्त के लिए लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed