{"_id":"6b0206c508043d2efa090d03","slug":"intoxicated-youths-smashed-the-windows-of-seven-vehicles-parked-at-a-wedding-procession-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1525896-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नशे में धुत युवकों ने बारात में खड़ी सात गाड़ियों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नशे में धुत युवकों ने बारात में खड़ी सात गाड़ियों के शीशे तोड़े
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक के बुध बाजार टोले में शुक्रवार रात नशे में धुत तीन युवकों ने शादी समारोह में खड़ी करीब सात गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। बारातियों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
थाना प्रभारी जेपी पाल के अनुसार, रेलवे के सेवानिवृत्त अवर अभियंता वंश बहादुर की बेटी की शादी में चौरीचौरा क्षेत्र के पलिया गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा के बाद देर रात शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने ईंट से गाड़ियों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। आवाज सुनकर एक वाहन में सो रहा व्यक्ति जाग गया और दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। बाद में तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।