Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Couple beaten after being attacked by a dog set upon them

Gorakhpur News: कुत्ता छोड़कर हमला कराने का आरोप, दंपती की पिटाई

Sun, 22 Nov 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten after being attacked by a dog set upon them
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी पर पालतू कुत्ते से हमला कराने और दंपती की पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़िता मंजुला देवी की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज री है। मंजुला के अनुसार, 16 नवंबर की रात करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाली शर्मिला ने उनके पति संजय यादव पर कुत्ता छोड़ दिया। बचने के लिए संजय शोर मचाते हुए घर में घुस गए। आरोप है कि इसके बाद शर्मिला, उसके पति अजय उर्फ मेघनाथ और बेटे चंदन ने घर में घुसकर मंजुला और संजय की लात-घूंसों से पिटाई की। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed