{"_id":"6b0206e43858a4d00e06f457","slug":"confronted-by-a-thief-who-had-entered-the-house-the-thief-threw-a-mobile-phone-and-fled-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1525528-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर में घुसे चोर से हुआ सामना, मोबाइल फेंककर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर में घुसे चोर से हुआ सामना, मोबाइल फेंककर भागा
Sun, 22 Nov 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र की शक्तिनगर कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर घुसे संदिग्ध का घर लौटे युवक से सामना हो गया। युवक को देखकर वह उसका मोबाइल छत पर फेंककर सीढ़ियों के रास्ते फरार हो गया। मौके से पुलिस को चोरी के उपकरणों से भरा बैग मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।
कॉलोनी निवासी रजत श्रीवास्तव के मुताबिक, 14 नवंबर को वह माता-पिता के साथ छठ पर्व मनाने ननिहाल गोला बाजार गए थे। 16 नवंबर को अकेले घर लौटे थे। 17 नवंबर की शाम करीब सात से साढ़े सात बजे घर पहुंचे तो बरामदे से सटे दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे की दीवार में बनी अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था।
इसी दौरान काला कपड़ा पहने एक व्यक्ति दिखाई दिया। रजत के पूछने पर वह सीढ़ियों के रास्ते छत पर चढ़कर भाग गया। जाते समय उनका मोबाइल पड़ोस की छत पर फेंक गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। जांच में सीढ़ी के पास लगे चैनल गेट का ताला भी टूटा मिला। रजत ने डायल 112 पर सूचना देने के बाद शाहपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से चोरी के उपकरणों से भरा बैग कब्जे में लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध कैद हुआ है। पुलिस उसकी पहचान कर तलाश में जुटी है।