फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   haadase mein jile ke teechar va vrddha kee maut

हादसे में जिले के टीचर व वृद्धा की मौत

Sat, 27 May 2017 11:45 PM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Sat, 27 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
haadase mein jile ke teechar va vrddha kee maut
उमेश सोनकर के रोते बिलखते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
कौशंाबी के महेवाघाट में शनिवार को ट्रक और प्राइवेट बस की भिड़ंत में जिले के टीचर और वृद्धा की मौत हो गई। इन मौतों से परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे की खबर आते ही परिवारों में अफरातफरी मच गई। परिजन तुरंत कौशांबी के लिए निकल गए।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह खागा से प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर धाता पहुंची थी। कौशांबी जिले की सीमा में थाना महेवाघाट के हेनौता मोड़ पर मंझनपुर की ओर से आए ट्रक से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में धाता थाना क्षेत्र में रहने वाले पीतांबर के बडे़ बेटे उमेश सोनकर (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन


वह दशरीरा कौशांबी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। उमेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले इलाहाबाद शहर की ज्योति से हुई थी। ज्योति पांच माह की गर्भवती है। वह इन दिनों मायके में रह रही है। उमेश पत्नी से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशियों से भरे परिवार में हादसे से मातम छा गया। इलाहाबाद से ज्योति को पति के अंतिम दर्शन के लिए परिजन लेकर आए। घटना से ज्योति बदहवास हो गई। धाता थाना क्षेत्र के ही गोकुलपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह की पत्नी प्रेमलता व सेमरी गांव निवासी कल्लू सागर घायल हो गए।


वहीं हादसे में असोथर थाने के मनावा गांव निवासी हीरालाल की पत्नी विद्या देवी(65) की जान चली गई। वह कौशांबी के सरसवां गांव में अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। भाई का चेहरा देखने से पहले ही उनकी आंखें हमेशा के लिए बंद हो गईं। विद्या देवी के चार बेटे हैं। यह सभी दूसरे राज्यों में नौकरी करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed