फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Going to force recruit young men beaten to passengers

सेना भर्ती को जा रहे युवकों ने यात्रियों को पीटा

Tue, 02 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Going to force recruit young men beaten to passengers

सेना भर्ती को मुरी ट्रेन की जनरल बोगी से जा रहे

विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने सीट न मिलने पर दो यात्रियों को बेरहमी से पीटा। जीआरपी ने घायलों का सदर अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।

हरियाणा प्रांत के सारन थाने के वरबिटिया का मूल निवासी यात्री हरी शर्मा  मुकदमे की पैरवी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। पैरवी के बाद सोमवार को इलाहाबाद से मुरी एक्सप्रेस से वापस आ रहे थे।

जंक्शन से ही सेना भर्ती के लिए मैनपुरी जा रहे अभ्यर्थी भी इसी बोगी में चढ़ गए। ट्रेन जैसे ही सिराथू के पास पहुंची, तो अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और एक-एक यात्री को सीट से उठाने लगे।

सीट छोड़ने का विरोध हरी शर्मा समेत दो यात्रियों  ने किया तो उन दोनों की अभ्यर्थियों ने धुनाई कर दी। घायल यात्रियों ने कंट्रोल रूम इलाहाबाद को सूचना दी।

जैसे ही फतेहपुर आदर्श स्टेशन पर शाम को गाड़ी रुकी तभी जीआरपी व आरपीएफ ने संबंधित  बोगी को घेर लिया। पुलिस को देख कर उपद्रवी दूसरी बोगी में जा घुसे और पुलिस खोज नहीं पाई।

कार्यवाहक जीआरपी थानाध्यक्ष रवि गौतम ने बताया कि घायल यात्री आरोपियों को पहचान नहीं सका। इसलिए वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed