फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fog at loggerheads vehicle, container driver killed, several injured

कोहरे में भिड़े वाहन, कंटेनर चालक की मौत, कई घायल

Wed, 07 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fog at loggerheads vehicle, container driver killed, several injured
कोहरे के चलते टक्कर के बाद खड़ी डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
कल्यानपुर हाईवे पर सोमवार देर रात से भोर तक कोहरे का कहर दिखा। धुंध की वजह से अलग-अलग स्थानों पर नौ वाहन टकराए। एक हादसे में जौनपुर जिले के कंटेनर चालक की मौत हो गई। वहीं अन्य में कई लोग घायल हैं।
विज्ञापन



चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी मोड़ पर भोर करीब चार बजे हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में कानपुर से आ रही बस टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस की रफ्तार धीमी और वह पेड़ से टकराकर खड़ी हो गई। उसी बस में कानपुर से शहर लौट रही इनोवा जा घुसी। हादसे के बाद कंटेनर चालक दिनेश (26) हाईवे पर आया। वह उतरकर वाहन में नुकसान देखने लगा तभी उसे पीछे से आ रही पिकप ने कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि पिकप चालक धुंध में उसे नहीं देख पाया होगा। दुर्घटना के बाद पिकप के टायर में आग लग गई। आग का गोला बनी पिकप भागती गई और मलवां थाने के पास चालक इससे कूदकर भाग निकला। दिनेश जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र में पोस्ट बाल्बरगंज के नागौली निवासी रामबहादुर का बेटा था। वहीं दूसरी ओर बस में सवार करीब दो दर्जन लोग चुटहिल हुए। इसमें गंभीर घायल मोहम्मद अली निवासी बेकनगंज कानपुर, शिशु उत्तम निवासी दुर्गापुर जहानाबाद, देवेंद्र वर्मा निवासी लालपुर नौबस्ता कानपुर नगर, आशीष मौर्या निवासी काजी टोला जिला कन्नौज को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने सभी को कानपुर रेफर किया है। इनोवा सवार मामूली रूप घायल हुए। ये लोग भी कानपुर से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।  
विज्ञापन

 

डीसीएम में दो वाहन घुसे, वकील समेत तीन घायल  
कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे के अहिरनखेड़ा मोड़ के पास रात करीब साढ़े तीन बजे कानपुर की ओर जा रहा मिर्च लदी पिकप खड़ी डीसीएम में जा घुसी। हादसे में पिकप चालक नरेश (45) घायल हो गया। यह कानपुर पनकी गंगागंज निवासी रामनरेश का बेटा है। नरेश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दुर्घटना में शहर के आईटीआई रोड निवासी धर्मवीर सिंह एडवोकेट और उनके बेटे आलोक सिंह चौहान की कार पीछे से कोहरे की वजह घुस गई। हादसे में वकील और उनके बेटे घायल हो गए। वकील को डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। हालांकि उनकी हालत में सुधार है। परिजनों ने बताया कि आलोक अपने पिता को दिल्ली जाने के लिए कानपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौरंग लदे खड़े ट्रक में स्कार्पियो घुसी
कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे के मुरादीपुर मोड़ पर मौरंग लदा ट्रक खड़ा हुआ था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे कोहरे की धुंध के कारण पीछे से स्कार्पियो जा घुसी। हादसे में स्कार्पियो सवार मामूली रूप से घायल हुए। एसएचओ एमएम अंसारी ने बताया कि स्कार्पियो सवार इलाहाबाद के रहने वाले हैं। उनकी गाड़ी डैमेज हुई है। रिपोर्ट लिखाने के लिए बुलाया गया है लेकिन वे लोग शाम तक नहीं आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed