{"_id":"5898c53c4f1c1b8652378d1e","slug":"father-land-dispute-daughter-attacked-with-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में पिता व पुत्री पर कुल्हाड़ी से हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में पिता व पुत्री पर कुल्हाड़ी से हमला
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल पिता व पुत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चांदपुर थानाक्षेत्र के रामपुर कुर्मी गांव में रविवार रात पड़ोसियों में जमकर मारपीट हुई। इनमें जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश है। एक पक्ष के पिता व पुत्री पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ। उनका मेडिकल कराने गया होमगार्ड कार्रवाई अधूरी छोड़कर भाग निकला। दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने भी शाम को थाने में तहरीर दे दी है।
रामपुर कुर्मी गांव निवासी कृष्ण कुमार का आरोप है कि पड़ोसी अहिमर्दन ने उनकी सात बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसके अलावा घर के सामने पड़ोसी ने एक पेड़ लगा दिया था। इससे आने जाने के दिक्कत होती थी। इससे पेड़ को उखाड़ कर रात में फेंक दिया।
सुबह आरोपी अहिमर्दन समेत चार लोगों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। जब बेटी नीलम बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा। घायल पिता-पुत्री थाने पहुंचे, वहां से दोनों को एक होमगार्ड के साथ जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित का आरोप है कि वह कागज में चोट बनवाने के लिए रकम की मांग कर रहा था, मना करने पर भाग निकला। दूसरी ओर एसओ चिरंजीव मोहन का कहना है कि कृष्ण कुमार की रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष अहिमर्दन की ओर से भी शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करने की तहरीर आई है। होमगार्ड से पीड़ित पक्ष ने गलत व्यवहार किया होगा, तभी वह भागा है। उसकी जांच कराई जाएगी। वहीं मुआयना डाक्टर करते हैं। इन हालातों में होमगार्ड के रुपये मांगने की बात सही नहीं लगती है, फिर भी जांच कराएंगे।