{"_id":"58485cff4f1c1be672449967","slug":"fatehpur-father-cut-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर में कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांटने से गुस्साए पुत्र ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता का कुसूर सिर्फ इतना था, कि सीढ़ी से गिरे बेटे को संभलकर चलने की हिदायत दी थी। यह बात बेटे को नागवार लगी और कुल्हाड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हमले के दौरान कुल्हाड़ी की छीनाझपटी में बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया है। एसओ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यह वारदात बुधवार शाम 5 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव में हुई। की है। गांव के राम गोपाल उर्फ ननकउना कुशवाहा (65) शाम को अलाव जलाने के लिए दरवाजे पर लकड़ी काट रहे थे। बगल में ही सीढ़ी लगी थी, जिस पर चढ़ते समय बड़ा बेटा चंद्रभान नीचे आ गिरा। यह देख राम गोपाल ने डांटने के अंदाज में संभल कर चलने की सीख दी, चंद्रभान को नागवार गुजरी।
इससे गुस्साए चंद्रभान ने कुल्हाड़ी से पिता पर तीन वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। चंद्रभान को भी कुल्हाड़ी से चोटें आईं। परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ एमएम अंसारी ने बताया कि मृतक के छोटे बेटे धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर चंद्रभान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।