फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dig to destroy farms wine and Lhn

खेतों की खुदाई कर नष्ट किया शराब व लहन

Wed, 25 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dig to destroy farms wine and Lhn

प्रधान पद के चुनाव की वजह से टीम ने नरायणपुरवा गांव

विज्ञापन
के शराब कारोबारियों पर मंगलवार को शिकंजा कसा। टीम ने चार सौ लीटर तैयार अवैध कच्ची शराब, 400 क्विंटल लहन और 20 धधकती शराब की भट्ठियां बरामद की हैं। पांच घंटे तक चली कार्रवाई में करीब डेढ़ लाख की शराब और माल बरामदगी का दावा किया गया है। 

नरायणपुरवा गांव में डीईओ निरंकार नाथ पांडेय व सदर निरीक्षक रवींद्र प्रसाद, खागा निरीक्षक दिनेश खरे और कोतवाली पुलिस की सयुंक्त टीम ने भोर पहर छापेमारी की।

गांव के चिह्नित शराब कारोबारियों राजू, उर्मिला, विजय, कल्लो, और रामदुलारी के घरों में तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी से गांव में भगदड़ मच गई। घरों से लोग भाग निकले।

छापेमारी में शराब और लहन भी घरों से बरामद हुआ। गांव के उत्तर में बने नाले के किनारे भी शराब और भट्ठियां धधकती मिली।

पश्चिम और दक्षिण की ओर खेतों पर टीम ने खुदाई की तो मिट्टी में छिपाए गए लहन और शराब से भरे पीपे बरामद हुए। पुआल और झाड़ियों के बीच में छिपाई गई शराब भी बरामद हुई।

इस गांव में सर्वाधिक रूप से अवैध कच्ची शराब बनाई जाती है। कोतवाली क्षेत्र में आने वाले इस इलाके का नाम लोग कच्ची दारू वाला गांव के रूप में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed