फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death in suspicious circumstances of the young man, charged with murder

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 24 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 24 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of the young man, charged with murder
पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शादी में शामिल होने के बाद नौटंकी देखने दूसरे गांव गए बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके साथी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। दोनों युवक चौफेरवा गांव में पड़े मिले थे। मृतक युवक केचाचा ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने रुपये के विवाद में भतीजे को पीटकर मार डाला। पुलिस ने यह कहकर तहरीर लेने से इंकार कर दिया कि पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी जाएगी। शुक्रवार रात की यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव की है।

विज्ञापन


शहर के अमरजई मोहल्ले के सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशोर का बेटा राजेश (24) अपने साथी संजय विश्वकर्मा (22) के साथ शादी में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सैदनापुर गया था। राजेश के चाचा श्याम बिहारी ने बताया शादी में शामिल होने के बाद दोनों नौटंकी देखने पड़ोसी के मंसूरपुर गांव चले गए।
विज्ञापन


दोनों का मंसूरपुर में सामान खरीदने पर ज्यादा रुपये लेने पर एक दुकानदार से विवाद हो गया। दुकानदार ने अन्य दुकानदारों और ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों को बेरहमी से पीटा। दोनों किसी तरह जान बचा कर निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा के मुताबिक पिटाई से गंभीर रूप से घायल राजेश और संजय चौफेरवा एनटीपीसी प्लांट के पास बाइक समेत गिर पड़े। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां राजेश कुमार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


सदर कोतवाल आरके  पांडेय ने बताया कि दूसरा युवक भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई होगी। शुरुआती जांच में लग रहा है कि दोनों बाइक सवार किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए थे। साथ ही दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed