फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Confrontation for women, female worker strikes

पटल के लिए भिड़े, महिला कर्मी से मारपीट

Mon, 21 May 2018 11:24 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Mon, 21 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
  फतेहपुर। विद्युत उपखंड प्रथम में बिल संशोधन के पटल को लेकर दो कर्मचारियों में भिड़ंत हुई। टेक्निकल ग्रेड द्वितीय ने महिला कार्यालय सहायक की पिटाई कर दी। महिला कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, एक्सईएन प्रथम प्रभाकर पांडेय में मामले की जांच के आदेश दिए हैं।      
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खलीलनगर मोहल्ला निवासी रेशमा खान (40) विद्युत उपखंड प्रथम में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात हैं। इसी कार्यालय में गजेंद्र सिंह टेक्निकल ग्रेड द्वितीय के पद पर कार्यरत हैं। कई दिनों से बिजली के बिल संशोधन का पटल खाली चल रहा था। सोमवार को महिला संबंधित पत्रावली लेकर बिल संशोधन का काम करने लगी। इसी बीच गजेंद्र सिंह, महिला कर्मी के समीप कुर्सी पर बैठकर बिल संशोधन के अभिलेख छीन कर जबरन काम करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और बात बढ़ने पर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि साथी कर्मी ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें की हैं।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ महिला के छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उधर, एक्सईएन ने बताया कि महिला कर्मचारी की रिपोर्ट दर्ज कराने की उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उधर, गजेंद्र सिंह का कहना है कि उस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed